गंदगी से परेशान लोगों के सब्र का बांध टूट गया। शुक्रवार को लोगों ने कचरे का ढेर निगम कर्मचारियों के ही हवाले कर दिया। घटना नगर निगम के हवामहल वेस्ट जोन की है। यहां कुछ भाजपाई आम लोगों के साथ आए और परकोटे की बदहाल व्यवस्था को लेकर प्रदर्शन करने लगे। इन लोगों ने जोन कमिश्नर के कमरे के बाहर कचरे का ढेर लगा दिया। काफी देर तक कार्यालय में जोन कमिश्नर के नहीं आने पर इन्होंने राजस्व अधिकारी को पकड कर कचरे पर बैठा दिया। निगम प्रशासन के जल्द ही सफाई की सुचारु व्यवस्था के दावे पर लोग घरों को लौटे।
गंदगी से परेशान लोगों के सब्र का बांध टूट गया। शुक्रवार को लोगों ने कचरे का ढेर निगम कर्मचारियों के ही हवाले कर दिया। घटना नगर निगम के हवामहल वेस्ट जोन की है। यहां कुछ भाजपाई आम लोगों के साथ आए और परकोटे की बदहाल व्यवस्था को लेकर प्रदर्शन करने लगे। इन लोगों ने जोन…
1–2 minutes





Leave a comment