लाख समझाइश के बाद भी सडक पर चलने में बरती गई लापरवाही रोजाना दर्जनों लोगों की जान लील रही है। सडक हादसे में आज भी एक जने की जान चली गई। मरने वाला सवाई मानसिंह अस्पताल में रेडियोग्राफर था। वैशाली नगर क्वींस रोड ये हादसा हुआ। दुर्घटना थाना पुलिस ने गुरुवार को शव का पोस्टमार्टम कराया। हादसे के बाद चालक और वाहन की तलाश की जा रही है। पुलिस ने बताया कि नरेंद्र गौतम ऑफिसर्स कैंपस विस्तार, सिरसी रोड के रहने वाले थे। वह आपातकालीन विभाग में एक्स-रे विंग में रेडियोग्राफर थे। जबकि, हादसे में बाइक सवार आनंद तिवाड़ी गंभीर घायल हो गए। तिवाड़ी पांच्यावाला में एक निजी अस्पताल में कर्मचारी थे। बुधवार देर रात को करीब 1 बजे दोनों मोटरसाइकिल पर क्वींस रोड से जा रहे थे। तभी पीछे से आ रहे तेज रफ्तार एक वाहन उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार भाग निकला। वाहन की चपेट में आने से नरेंद्र और आनंद गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके बाद राहगीरों ने उन्हें एसएमएस अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने नरेंद्र को मृत घोषित कर दिया।
लाख समझाइश के बाद भी सडक पर चलने में बरती गई लापरवाही रोजाना दर्जनों लोगों की जान लील रही है। सडक हादसे में आज भी एक जने की जान चली गई। मरने वाला सवाई मानसिंह अस्पताल में रेडियोग्राफर था। वैशाली नगर क्वींस रोड ये हादसा हुआ। दुर्घटना थाना पुलिस ने गुरुवार को शव का पोस्टमार्टम…
1–2 minutes





Leave a comment