मेयर ज्‍योति खंडेलवाल जब से शहर की मेयर बनी हैं निगम सुर्खियों में है। विकास कार्यों के कारण नहीं बल्कि विवादों के कारण। खुद निगमों के काबिना मंत्री विवादों से परेशान होकर नगर निगम को नरक निगम की उपाधि तक दे चुके हैं। हाल ही में जेपी फाटक पर बने अंडरपास के उदघाटन समारोह  में हुए बवाल के बाद मेयर ज्‍योति खंडेलवाल शुक्रवार को मुख्‍यमंत्री अशोक गहलोत से मिलीं। मेयर ने उस दिन की पूरी रिपोर्ट गहलोत को दी। मेयर ने सीएम से कहा कि भारतीय  जनता पार्टी के पार्षद  निगम कें काम नहीं होने देते और भाजपा के विधायक निगम दफतर के बाहर अडंगे डालते हैं। आपको बता दें कि जे पी अंडरपास समारोह में राजीव अरोडा समर्थकों ने वहां अरोडा को अंडरपास का क्रेडिट देते हुए पोस्‍टर होर्डिंग लगाए थे जिसपर काफी बवाल हो गया था।

Leave a comment

Trending