प्रदेश के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का गुरुवार को जन्मदिन मनाया गया। पिछले दो बार से वो यहां जन्मदिन पर थे नहीं इस कारण इस बार उनके निवास पर खासी भीड़ देखी गई। अलग अलग धर्म समप्रदाय और समाज के लोग मुख्यमंत्री को जन्मदिन की शुभकमानएं देने उनके निवास पर पहुंचे। कुछ संगठनों ने मुख्यमंत्री से केक भी कटवाया तो कुछ ने मिठाई बांटी। प्रदेश के वरिष्ठ कांगे्रेसी नेताओं ने गहलोत को जन्मदिन की बधाई दी। गहलोत 62 साल के हो गए हैं। मुख्यमंत्री निवास पर सुबह से ही विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों के आने का सिलसिला शुरु हो गया। बाबूलाल नागर तो लाउड स्पीकर में सीएम के जिंदाबाद के नारे लगाते हुए पहुंचे। वरिष्ठ अधिकारियों ने भी गहलोत को शुभकामनाएं दीं। सोनिया गांधी ने टेलिफोन पर मुख्यमंत्री को जन्मदिन की बधाई दी। शहर में रक्तदान शिविर जैसे केई आयोजन हुए जहां सीएम से केक भी कटवाया गया।
प्रदेश के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का गुरुवार को जन्मदिन मनाया गया। पिछले दो बार से वो यहां जन्मदिन पर थे नहीं इस कारण इस बार उनके निवास पर खासी भीड़ देखी गई। अलग अलग धर्म समप्रदाय और समाज के लोग मुख्यमंत्री को जन्मदिन की शुभकमानएं देने उनके निवास पर पहुंचे। कुछ संगठनों ने मुख्यमंत्री से…
1–2 minutes





Leave a comment