बहुत समय बाद बॉलीवुड ने हिट मूवी का नजारा देखा। लम्‍बे समय बाद कोई ऐसी ि‍फल्म आई है जिसे पब्लिक ने हाथोंहाथ हिट करार दिया। इस शुक्रवार अक्षय कुमार और सोनाक्षी सिन्‍हा की राउडी राठौड रिलीज हुई। इस मूवी में बहुत लम्‍बे समय के बाद अक्षय एक्‍शन किंग के रुप में नजर आए। लगातार पिटती कॉमेडी पिक्‍चर्स ने शायद अक्षय को यह बता दिया कि अब उन्‍हें वापस एक्‍शन की ओर भाग्‍य आजमाना चाहिए। बहरहाल अक्षय अपने रोल में परफेक्‍ट दिखे हैं। सोनाक्षी का भी काम एवरेज है। छुटिटयों का फायदा इस मूवी को मिलेगा। जयपुर में सिने प्रेमियों ने राउडी राठौड को हिट करार दिया।

Leave a comment

Trending