राजधानी के चर्चित नमकीन व्यवसायी युवराज पांड्या हत्याकांड मामले में महानगर की अदालत ने मृतक के बड़े भाई सहित  अभियुक्तों को उम्रकैद की सजा सुनाई है। सती मामलों की विशेष अदालत ने मृतक के बड़े भाई संजय जैन, सोनू, घनश्याम यादव और राजेन्द्र जैन को आजीवन कारावास की सजा सुनाई। वहीं सरकारी गवाही बने आरोपी लवकुश को क्षमादान दे दिया। गौरतलब है कि अभियुक्त संजय जैन ने अजब-गजब नमकीन के मालिक और अपने सगे छोटे भाई युवराज पांड्या की व्यापारिक प्रतिस्पर्धा के चलते सुपारी देकर हत्या करवा दी। हायर किए शूटर्स ने  जून 5 को युवराज की सेठी कॉलोनी में जैन मंदिर के सामने हत्या कर दी थी।

Leave a Reply

Trending