सिविल लाइंस विधायक प्रताप सिंह खाचरियावास अपनी ही पार्टी की सरकार की खिंचाई करने में कभी पीछे नहीं रहते। सिर्फ मीडिया के सामने ही नहीं,विधानसभा में भी वो मंत्रियों के पसीने छुड़ाते रहते हैं। रविवार को खाचरियावास ने मेयर को आड़े हाथों लिया। नगर निगम में मेयर और सीईओ के बीच चल रहे गतिरोध को कांग्रेस के ही विधायक सरकार के लिए शर्मनाक बता रहे हैं। विधायक प्रतापसिंह खाचरियावास ने मेयर के सीईओ पर लगाए गए भ्रष्टाचार के आरोप पर आश्चर्य जताया है। उनके अनुसार मौजूदा सीईओ के तीन महीने के अल्प कार्यकाल में ही मेयर ने उन पर इतना गंभीर आरोप लगा दिया, जो गलत है। उन्होंने ऐसे हालत रहने पर निगम के सभी काम जेडीए को हस्तांतरित करने की मांग की है।

Leave a Reply

Trending