पांच दिनों तक बंद के बाद अब ज्‍वैलरी व्‍यवसायियों ने अनिश्चितकाल के लिए बंद की घोषणा कर दी है। बुधवार शाम परकोटे में निकाले गए कैंडल मार्च के दौरान यह घोषणा की गई। केन्‍द्रीय बजट में टैक्‍सों में की बढोतरी के विरोध में पूरे देश के ज्‍वैलरी व्‍यवसायी कारोबार बंद कर नाराजगी जता रहे थे। पिछले पांच दिनों से बंद के दौरान अकेले जयपुर में डेढ अरब का कारोबार प्रभावित हुआ है। सरकार के इस बंद से कोई असर नहीं पडने पर अब कारोबारियों ने अनिश्चित कालीन बंद का ऐलान कर दिया है।

Leave a Reply

Trending