लम्बे समय से सैफ और करीना की जोड़ी को पर्दे पर देखने का लोगों को इंतजार था। एजेंट विनोद के साथ वो हसरत पूरी हुई। जयपुर में फिल्म को अच्छी शुरुआत मिली लेकिन कहानी में दम न होने के कारण इसके लम्बी रेस का दौड़ा बन पाने में शंका ही नजर आ रही है। फिल्म की खास बात है स्टाइलिश एडिटिंग और खूबसूरत लोकेशन। इसके अलावा फिल्म के संवाद को भी आप गुड मार्क्‍स दे सकते हैं।

Leave a Reply

Trending