सहयोगी दलों के दबाव में रेलबजट में बढ़ा या यात्री किराया वापस लेने के बाद अब केन्द्र सरकार ने सोने पर आयात शुल्क बढ़ा ने से नाराज कारोबारियों को भी थोड़ी राहत दी है। सरकार ने आयात शुल्क बढ़ा ने की बजट घोषणा तो वापस नहीं ली है,मगर सोने के आयात पर शुल्क निर्धारण के लिए आधार मूल्य घटाकर 530 डॉलर प्रति 10 ग्राम कर दिया। ये पहले 573 डॉलर था। चांदी के आधार मूल्य 1036 डॉलर प्रतिकिग्रा में कोई परिवर्तन नहीं हुआ है। सोने पर 43 अंक आधार दर घटने से जयपुर में सोना प्रति 10 ग्राम 280 रूपए सस्ता होगा। आधार दर घटने के बाद एक प्रतिशत की कमी आएगी। 28 हजारी मानने पर अब सोना प्रति 10 ग्राम 27 हजार 720 रूपए का आएगा। विशेषज्ञों के अनुसार आधार दर में बदलाव डॉलर की कीमत को देखते हुए किया जाता है। पहले रोजाना यह बदलाव होता था,अब प्रत्येक 15 दिन में आधार दर में बदलाव किया जाता है।

Leave a Reply

Trending