मौजूदा सरकार के चौथे बजट के दौरान मुख्‍यमंत्री अशोक गहलोत ने चुनावी घोषणा पत्र का वाद निभा ही दिया। पेट्रोल से वैट घटा कर गहलोत सरकार ने आम आदमी को थोडी राहत तो दी ही है। गहलोत न कर प्रस्तावों की घोषणा करते हुए पेट्रोल पर वर्तमान वैट की दर में 28 प्रतिशत से घटाकर 26 प्रतिशत कर दिया है। राज्य में पेट्रोल की दरों में वृद्धि को देखते हुए लंबे समय से मांग चल रही थी कि वैट 28 से घटाकर 20 कर दिया जाए। जयपुर में वर्तमान में पेट्रोल की दर में करीब 1 रुपए 5 पैसे की कमी होगी। पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष सुमित बगई ने बताया कि वैट कम करने की काफी समय से मांग कर रहे थे, हालांकि यह कमी ऊंट के मुंह में जीरे के समान है।

Leave a Reply

Trending