मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शनिवार को अपने सिविल लाइंस स्थित सरकारी आवास पर अष्टमी पूजा में भाग लिया। गहलोत ने सीएमआर स्थित मंदिर में ही पूजा की और हवन में भाग लिया। इसके बाद मुख्यमंत्री जोधपुर के लिए रवाना हो गए। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत दो दिन की प्रेदश यात्रा पर निकले हैं। वे जोधपुर में कुछ समय बिताने के बाद दोपहर बाद जैसलमेर पहुंचे। जैसलमेर में मुख्यमंत्री ने कई कार्यक्रमों में हिस्सा लिया। अशोक गहलोत का वापस रविवार की शाम राजधानी जयपुर लौटने का कार्यक्रम है।

Leave a Reply

Trending