चैत्र पक्ष के नवरात्रों का शनिवार को आठवां दिन रहा। दुर्गाष्‍टमी के अवसर पर कई घरों में पूजन हुआ और मां को प्रसादी चढाई गई। कन्‍याओं को जिमाकर अष्‍टमी मनाई गई। शहर के दुर्गा मंदिरों में आज विशेष पूजा अर्चना हुई। लोगों ने मां के नए वस्‍त्र धारण कर प्रसादी कराई। आमेर स्थित शिला देवी मंदिर में आज भक्‍तों की खासी भीड देखने को मिली। 1 अप्रेल रविवार को रामनवमी मनाई जाएगी। इसके साथ ही नवरात्र पूरे होंगे। वहीं कुछ संगठनों ने रामनवमी पर ड्राय डे घोषित करने की मांग दोहराई है। उन्‍होंने कलेक्‍टर नवीन महाजन को इस संबंध में ज्ञापन भी दिया।

Leave a Reply

Trending