सी स्कीम स्थित जेंट जेवियर स्कूल परिसर में आग लग गई। आग स्कूल के मैदान में लगी घास में लगी जहां से थोड़ी ही देर में पेड़ों ने भी आग पकड़ ली। दमकल ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। बताया जा रहा है कचरे में आग लगाई गई थी, जो बाद में पेड़ों तक जा पहुंची। थोड़ी ही देर में चारों तरफ आग और धुआं दिखाई देने लगा। मौके पर पुलिस और दमकल कर्मी पहुंचे और आग बुझाई। आग के कारण आसपास के लोग वहां इकट्‌ठा हो गए। इससे कुछ देर के लिए ट्रेफिक जाम भी रहा। हालांकि आग पर जल्दी ही काबू पा लिया गया लेकिन एक बारगी तो स्कूल स्टाफ के हाथ पांव फूल गए। बच्चे भी सहमें सहमें दिखे। एक दमकल के थोड़ी ही सी देर छिडकाव से आग काबू में आ गई।

Leave a Reply

Trending