शहर में क्रिकेट के दीवानों तैयार हो जाओ। बस अब कुछ घंटे का इंतजार बचा है, शहर में आईपीएल सीजन ५ और राजस्थान रॉयल्स के पहले मैच में। जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में शुक्रवार को राजस्थान रॉयल्स का पहला मैच र्किग्स इलेवन पंजाब से होगा। दोनों टीमों के खिलाड़ी जयपुर पहुंच चुके हैं। गुरुवार को दोनों टीम ने अभ्यास किया। पिछले सीजन की बात करव्ं तो रॉयल्स की टीम उतना बेहतर प्रदर्शन नहीं कर पाई थी। वहीं शुुरुआत के तीन सीजन तक फिसड्डी साबित हुई प्रीति जिंटा की टीम किंग्स इलेवन पंजाब पिछली बार थोड़ी स्ट्रांग नजर आई थी। दोनों ही टीम इस सीजन का पहला मैच जीतना चाहेंगी। इस बार खिलाड़ियों और वीवीआईपीज की सुरक्षा में सलमान खान के चीफ बॉर्डीगार्ड शेरा की कंपनी टाइगर के बाउंसर भी नजर आएंगे। जयपुर में आईपीएल के कुल आठ मैच होंगे। अंतिम मैच 20 मई को मुम्बई इंडियंस के साथ होगा।

Leave a Reply

Trending