गांधी एनलेव योजना की शुक्रवार सुबह लॉन्चिंग हो गई। बिंदायका में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इस आवासीय योजना का लोकार्पण किया। एक बार फिर निगम का समारोह राजनैतिक अखाड़ा बनता नजर आया। लोकार्पण समारोह में मेयर ज्योति खंडेलवाल ने भाजपा पर अरोप लगाए। भाजपा विधायक मोहनलाल गुप्ता का तो नाम लेकर उन पर आरोप लगाए। वहीं भाजपा प्रतिनिधियों ने भी पलटवार में कमी नहीं छोड़ी। विधायक राजपाल शेखावत ने मुख्यमंत्री पर ही निशाना साध दिया। उन्होंने पृथ्वीराज नगर को नियमित न कर पाना सरकार की सबसे बड़ी विफलता बताया। उन्होंने कहा कि वर्ल्ड लास सिटी पर बदनुमा दाग है पृथ्वीराज नगर। उसे जल्द नियमित किया जाना चाहिए।

Leave a Reply

Trending