आईआईटी जेईई की परीक्षा रविवार को हुई। स्टूडेंट्‌स ने पेपर अच्छा भी बताया लेकिन उनके अभिभावकों की क्षामत आ गई। जितनी देर स्टूडेंट्‌स का एग्जाम चला पेरेन्‍ट‌स परीक्षा केन्द्रों के बाहर भरी दोपहर में परेशान होते नजर आए। एग्जामिनेशन सेंटर पर सुरक्षा व्यवस्था का हवाला देकर उन्हें अंदर आने नहीं दिया गया। बाहर उनके बैठने की कोई व्यवस्था नहीं थी। हालांकि मानसरोवर के आईआईएस स्कूल समेत कई सेंटर्स पर टैंट लगाकर पेरेन्‍ट‌स के बैठने की व्यवस्था थी, जिससे अभिभावक खुश भी नजर आए। लेकिन अधिकांश सेंटर्स पर तो हाल खराब ही थे। परेन्‍ट्‌स घंटों तक किसी पेड़ की छांव में इंतजार करते नजर आए। उनका परीक्षा आयोजकों को यही कहना था कि यदि कुछ व्यवस्थाएं होती तो वो यूं परेशान नहीं होते।

Leave a Reply

Trending