शहर के सीकर रोड स्थित नांगल पुरोहितान इलाके में शुक्रवार सुबह एक परिवार पर बिजली के हाई वोल्टेज का कहर टूट पड़ा। हाई वोल्टेज से आए करंट के कारण परिवार के आठ लोग झुलस गए। सभी आठ लोगों को गंभीर हालत में एसएमएस अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां एक जने की हालत गंभीर बनी हुई है। दूसरी ओर हादसे के विरोध में स्थानीय लोगों ने आक्रोश जाहिर किया है और हादसे के लिए जिम्मेदार जेईएन और एईएन को सस्पेंड करने की मांग की है। दूसरी ओर, बिजली कंपनी के सहायक अभियंता ने बताया कि बिजली का हाई वोल्टेज आया था, लेकिन मीटर नहीं फूंका। ऐसे में हमारी गलती नहीं है। उपभोक्ताओं के करंट लगने के मामले की जांच करवाई जा रही है। स्थानीय लोगों ने बताया कि इलाके में हाई ट्रांसमिशन (एचटी) व लॉ ट्रांसमिशन (एलटी) लाइनें साथ-साथ चल रही है। एचटी लाइन पर एक बंदर के उछलने के कारण यह लाइन एलटी से टकरा गई। इससे पूरे इलाके में हाई वोल्टेज आ गया। जब रामनिवास के पोते किशनलाल ने बिजली की जांच करने की कोशिश की तो उसे करंट लग गया। उसे बचाने के चक्कर में अन्य भी झुलस गए।

Leave a Reply

Trending