पति और पीहर वालों के कहने पर एक विवाहिता का अबोर्शन करना एक नर्सिंग होम को भारी पड़ गया। विवाहिता को जब इस बात का पता चला तो वो पुलिस तक पहुंच गई। महिला नहीं चाहती थी कि उसका गर्भपात किया जाए। विवाहिता ने किरण नर्सिंग होम संचालन के खिलाफ सदर थाने में मुकदजा दर्ज कराया है। इसी मामले में विवाहिता ने दोषी ठहराते हुए अपने माता पिता और पति के खिलाफ भी मामला दर्ज कराया है। रिपोर्ट में विवाहिता ने बताया कि पति और पीहर पक्ष के कहने पर उसका जबरन गर्भपात कराया गया है। मामला दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Trending