सरकार ने तबादलों पर से रोक हटा दी है। अब ट्रांसफर कराने वाले किसी न किसी जुगत में लग गए हैं। कोई पैसे लेकर मामला फिट कराने वाले दलालों की तलाश में है तो कोई मंत्री, विधायक की डिजायर लगाने की जुगत में। ऐसे में शिक्षा विभाग में सबसे द्गयादा हलचल है। यहां दूर दराज से सिटी में पोस्टिंग चाहने वाले अभी से सक्रिय हो गए हैं।  ऐसे में प्रदेश में तबादलों से बैन हटते ही शिक्षक संगठनों ने भी कमर कस ली है। कोई संगठन ट्रांस्फर पॉलिसी बनाने की मांग कर रहा है तो कोई तबादलों से नेताओं को दूर करने की मांग कर रहा है। एक संगठन ने तो चेतावनी तक दे दी है कि अगर किसी शिक्षक ने नेता से डिजायर करवाई तो संगठन राजस्थान सिविल सर्विस कंडट रूल्स के तहत उसके खिलाफ कार्रवाई के लिए संघर्ष्  करेगा।

Leave a Reply

Trending