एक कलाकार ने मुखयमंत्री के नाम अलग अलग तरह से लिख पुस्तक तैयार की है। गरुवार को सीएम निवास पर जयपुर के कलाकार मोहम्मद वसीम खान ने अपने द्वारा तैयार एक ऐसी कलात्मक एवं अनूठी पुस्तक भेंट की जिसमें मुखयमंत्री श्री अशोक गहलोत के नाम को अलग-अलग शैली में 500 डिजाइन से उकेरा है। मुखयमंत्री ने पुस्तिका तथा बैनर पर लिखे गये नामों को रूचि से देखा और कलाकार को शुभकामनाएं देते हुए उसके प्रयास को सराहा। कलाकार ने बताया कि इस पुस्तक की खासियत यह है कि इसमें मार्कर व बॉल पेन से नामों को लिखा गया है। जो भी लिखा है वो एक बार में लिखा है। नाम लिखते वक्त पुस्तक में रबड़ या पैन्सिल का प्रयोग नहीं किया गया है।

 

Leave a Reply

Trending