जयपुर में अपराधियों के हौसले बढते जा रहे हैं। पहले तो चेन स्‍नेचिंग से ही लोग परेशान थे अब एटीएम से निकलते वक्‍त रुपए छीनकर भाग जाने की वारदात भी सामने आने लगी हैं। शुक्रवार को दुर्गापुरा इलाके में बाइक सवार दो युवक एलआईसी के असिस्टेंट मैनेजर से रुपए छीनकर भाग गए। असिस्टेंट मैनेजर प्रवीण चौरसिया सुबह करीब सवा ग्यारह बजे एसबीबीजे बैंक एटीएम से रुपए निकाल कर लौट रहे थे। इसी दौरान प्लसर बाइक पर आए दो युवक प्रवीण चौरसिया के हाथ से रुपए छीनकर फरार हो गए। पुलिस कंट्रोल रुम को सूचना मिलने पर पुलिस ने सांगानेर और जवाहर सर्किल इलाके में नाकाबंदी कराई, लेकिन इन युवकों का कोई सुराग नहीं मिला। ये तो शुक्र है कि चौरसिया ने महज 1500 रुपए ही निकाले थे, वरना लुटेरे उनकी  मेहनत की बडी राशि पर हाथ साफ कर जाते।

Leave a Reply

Trending