सवाई मानसिंह अस्पताल में मंगलवार को काफी हंगामा हुआ। मामला एक दिन पुराना था, जब बच्ची को आईसीयू में एडमिट न करने पर वहां परिजनों और मेडिकल स्टाफ के बीच विवाद हो गया था। बाद में बच्ची की मौत हो गई थी। मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता एसएमएस पहुंच गए। महिला मोर्चा और युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं ने अस्पताल पहुंच अस्पताल अधीक्षक की कुर्सी पर कब्‍जा कर लिया। चूंकि एक दिन पहले हुए हंगामे का जिम्मेदार अधीक्षक एल सी शर्मा को ही बताया जा रहा था इसलिए भाजपा कार्यकर्ताओं ने अधीक्षका को आड़े हाथ लिया और उन्हें उन्हीं के कमरव् में बंधक बना लिया। बाद में पुलिस मौके पर पहुंची। मामला नहीं संभला तो चार थानों की पुलिस के साथ अतिति पुलिस जाप्ता एसएमएस रवाना किया गया। पुलिस के आलाअधिकारी भी पहुंचे। शाम तक यहां हंगामा होता रहा।

Leave a Reply

Trending