राजस्थान हाईकोर्ट ने गुर्जर आरक्षण मामले में कोर्ट के आदेशों की पालना नहीं करने पर गुर्जर नेता कर्नल बैसला, डीजीपी और गृह सचिव को तलब किया है। हाईकोर्ट में चल रहे न्यायिक अवमानना के मामले में जस्टिस महेशचंद्र शर्मा ने इन्हें 11 मई को कोर्ट में पेश होने के आदेश दिए हैं। साथ ही सरकार से भी जवाब मांगा है कि गुर्जर आरक्षण आंदोलन के दौरान कि तने लोग गोलियों से मरे और सरकारी संपत्‍ती को कितना नुकसान पहुंचा।

Leave a Reply

Trending