घाट की गूणी प्रोजेट का इंतजार कर रहे लोगों को अभी और इंतजार करना होगा। पहले इसके जून तक पूरे होने की संभावना थी लेकिन अब ऐसा लगता है कि जुलाई से पहले ये प्रोजेट पूरा नहीं हो पाएगा। घाट की गूणी टनल में ट्रैफिक की आवाजाही अब जुलाई के अंत तक ही शुरू हो पाएगी। हालांकि टनल का निर्माण कार्य तीस जून तक पूरा हो जाएगा, लेकिन इससे पहले जवाहर नगर पुलिया के पास सर्विस लेन चौड़ी की जाएगी। ताकि हैवी ट्रैफिक को आसानी से निकाला जा सके। नगरीय विकास मंत्री शांति धारीवाल ने अधिकारियों के साथ टनल का दौरा कर यहां चल रहे काम का जायजा लिया।

Leave a Reply

Trending