रविवार का दिन सोडालावासियों के लिए अफरातफरी भरा रहा। यहा एक फेट्री में आग लग गई। दमकलों के दौरे, प्रशासन पुलिस का आना जाना सुबह से ही जारी रहा। सोडाला में सुशीलपुरा के गुलाबीनगर इलाके की कपड़ा फैकट्री में आग लग गई। आग में लाखों रुपए का कपड़ा जल गया वहीं तीन मजदूर भी घायल हो गए। फैकट्री में आग बुझाने के संसाधन नहीं थे। आग की भयावकता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि दो दर्जन दमकलों ने दो घंटे में आग पर काबू पाया।

Leave a Reply

Trending