अभिनेता आमिर खान राजस्थान में बढ़ती कन्या भ्रूण हत्या और लिंगानुपात में हो रही कमी के बारे में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से मिले। सीएम हाउस में हुई इस मुलाकात में आमिर ने गहलोत से कन्या भ्रूण हत्या के सभी मामलों की सुनवाई फास्ट ट्रेक कोर्ट में करने की मांग की। इस पर गहलोत ने चीफ जस्टिस से इस संबंध में बात करने का आश्वासन दिया। इस मौके पर आमिर खान ने परम्पराओं से हटकर कहा कि मन में चाह हो तो बदलाव एक दिन में भी आ सकता है। आमिर बुधवार सुबह करीब सवा सात बजे जयपुर पहुंचे। वे एयरपोर्ट से सीधे होटल रामबाग पैलेस चले गए थे। वहां आमिर ने सात साल पहले कन्याभ्रूण हत्या मामले में स्टिंग ऑपरेशन करने वाले पत्रकार श्रीपाल शक्‍तावत से भी मुलाकात की।

Leave a Reply

Trending