चौड़ा रास्ता का स्वरूप आने वाले दिनों में बदलाबदला सा नजर आएगा। यहां फुटपाथ और नाले सफाई की शुरुआत कर दी गई है। दो करोड़ की लागत से होने वाले इस काम का शुभारंभ मेयर ज्‍योति खण्डेलवाल ने किया। यहां बने सुरंगनुमा नाले रियासत काल के समय के हैं और करीब तीन सौ साल बाद इन्हें साफ किया जा रहा है। सफाई के बाद इनके ऊपर सीमेंटेड फुटपाथ बनाया जाएगा। व्यापार मंडल भी इसमें सहयोग दे रहा है।

Leave a Reply

Trending