राजनेताओं का एक दूसरे पर आरोप लगाना अब आम हो गया है। खासकर की सत्ता पक्ष पर विपक्ष कोई न कोई आरोप लगाता ही रहता है। अब बारी है गुजरात गवर्नर की। गुजरात की राज्यपाल डॉ कमला गलत तरीके से प्लाट आंवटित कराने के विवाद में फंस गई हैं। जयपुर के पास किसान कोऑपरेटिव सोसाइटी की जमीन पर प्लाट हासिल करने के लिए डॉ. कमला ने सोसाइटी की जमीन पर पिछले 58 सालों से रोजाना 14 से 16 घंटे काम करने का दावा किया है। भाजपा का आरोप है कि गुजरात की राज्यपाल और दूसरे कांग्रेस नेताओं को फायदा पहुंचाने के लिए गहलोत सरकार ने एक हजार करोड़ की जमीन कौडिय़ों के दाम में दे दी।

Leave a Reply

Trending