बारहवी कॉमर्स के बाद अब विज्ञान के नतीजे भी जारी हो गए। अजमेर से मंगलवार को रिजल्ट जारी किए गए। जयपुर से टॉप टैन में एक छात्रा ने जगह बनाई है। राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्र्ड ने 12वीं विज्ञान के नतीजों में 96 दशमलव 80 प्रतिशत अंकों के साथ विक्रान्त शर्मा ने राजस्थान टॉप किया है। वरीयता सूची में जयपुर की छात्रा अनुजा गुप्ता ने आठवां स्थान हासिल किया है। वहीं नौवीं रैंक जयपुर जिले के कोटपूतली के सरकारी स्कूल के अंकित कुमार शर्मा ने हासिल की है। प्रथम दस स्थानों पर कुल 21 छात्र-छात्राओं ने कब्जा जमाया है। इन 21 टॉपर्स में 9 छात्राएं शामिल हैं। जयपुर जिले की बात करें तो अनुजा गुप्ता जयपुर की वरीयता सूची में अव्वल स्थान पर आई हैं।

Leave a Reply

Trending