पीसीसी अध्यक्ष डॉ. चन्द्रभान ने भरतपुर की सम्भाग कार्यशाला में मारपीट प्रकरण पर मंगलवार को कड़ा रुख अखित्यार करते हुए कहा कि विश्वेन्द्र सिंह को मुझसे नहीं पार्टी से माफी मांगनी चाहिए। उन्होंने कहा कि भरतपुर में जिस प्रकार पूर्व सांसद की शह पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने ताडण्व किया। उसकी रिर्पोट वे आलाकमान को भेज चुके हैं। अब इस अनुशासनहीनता के मामलें में जो भी कार्रवाई करनी है। उसका निर्णय आलाकमान को लेना है। डॉ. चन्द्रभान के अनुसार विश्वेन्द्र सिंह से उनकी कोई व्यक्तिगत दुश्मनी नहीं है,लेकिन वहां पर जिस प्रकार की घटना हुई है। वह पार्टी के अनुशासन के लिहाज से कतई अनुचित नहीं है।

Leave a Reply

Trending