कुछ दिन पहले एक बालिका की एसएमएस अस्पताल में मौत हो गई थी। इस पर खासा हंगामा हुआ था। अस्पताल अधीक्षक ने आईसीयू में बैड नहीं दिया था जिसकारण छात्रा का इलाज नहीं हो सका था। इस मामले में जय भारत जनचेतना मंच ने चिकित्सा मंत्री दुर्रुमियां को ज्ञापन सौंपा और अस्पताल अधीक्षक की लापरवाही की शिकायत की। ज्ञापन मेंं अस्पताल अधीक्षक डॉ एलसी शर्मा को बर्खास्त करने, मामले की निष्पक्ष जांच और मुआवजे की मांग की गई। गौरतलब है कि निमोनिया की शिकायत पर रामगंज निवासी 16 वर्षीया युवती दीक्षा शर्मा को रविवार को एसएमएस अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अगले दिन डॉक्टर ने हालत बिगड़ती देख उसे आईसीयू में भर्ती की जरुरत बताई थी।

Leave a Reply

Trending