राजीव गांधी की 21वीं पुण्यतिथि पर पूरे प्रदेश में उन्हें शृद्धांजलि दी गई। जयपुर मे सुबह सुबह पहले पीसीसी में उनके चित्र पर पुष्प अर्पित किए गए बाद में बिड़ला ऑडिटोरियम में सेवादल का बड़ा कार्यक्रम हुआ। इस समारोह में गहलोत पहली बार आक्रामक अंदाज में भाजपा, पूर्व मु यमंत्री वसुंधरा राजे पर बरसते नजर आए। यही नहीं उन्होंने अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं नेताओं तक की क्लास ले डाली। तरजीह नहीं मिलने से अपने ही पार्टी के नेताओं से खफा प्रदेश के कांग्रेस नेताओं को मु यमंत्री अशोक गहलोत ने नसीहत दी है। नसीहत ये कि वे सरकार की मजबूरी समझे। वक्त आने पर सबको सब कुछ मिलेगा। गहलोत सोमवार को बिड़ला सभागार में सेवादल की ओर से आयोजि त राजीव गांधी की इक्कीसवीं पुण्यतिथि पर आयोजित कार्यक्रम में बोल रहे थे।

Leave a Reply

Trending