संसद में भारी हंगामे के बाद प्रदेश भी आईपीएल का विरोध शुरू हो गया है। विपक्ष के उपनेता घनश्याम तिवाड़ी ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से प्रदेश में इस टूर्नामेंट पर पाबंदी लगाने की मांग की है। उनका आरोप है कि आईपीएल जुए का अड्डा बन चुका है और इसमें कालेधन का इस्तेमाल हो रहा है। तिवाड़ी ने खेल संघों में बड़े पदों पर बैठे राजनेताओं को भी हटाने की मांग की है। उनका आरोप है कि नेताओं ने राजनीति का मैदान छोड़कर क्रिकेट के मैदान को पकड़ लिया है। जिससे खेल में सुधार की बजाय गिरावट आ गई है।

Leave a Reply

Trending