सरकार बात करती है बाल मजदूरी दूर करने की। कानून भी बना रखा  है। लेकिन सरकारी संस्थान में ही बच्चों से मजदूरी कराई जा रही है। सरस डेयरी के प्लांट पर जयपुर पुलिस ने छापा मारा। छापे के दौरान डेयरी में काम कर रहे करीब एक दर्जन बच्चों को पुलिस ने मुक्त कराया है। इन बच्चों से दूध पैकिंग का काम कराया जा रहा था। पुलिस को एनजीओ के जरिए बच्चों से मजूदरी कराने की सूचना मिली थी। इस पर कार्रवाई करते हुए एसीपी तेजपाल सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने गुरुवार शाम को छापा मारा। इन बच्चों को सौ रुपए प्रतिदिन मजदूरी थी, जिसमें देर रात तक काम करवाया जाता था।

Leave a Reply

Trending