पेट्रोल के दाम बढऩे से आम आदमी खफा है। भारतीय जनता पार्टी 31 मई को बंद करके केन्द्र को ये बता देना चाहती है कि लोकतंत्र में सरकार की मरजी नहीं चलेगी। भाजपा ने पेट्रोल के दाम में बढ़ोतरी के खिलाफ 31 मई को प्रस्तावित भारत बन्द की तैयारियां तेज कर दी हैं। भाजपा मुख्यालय में हुई बैठक में सभी जिला इकाइयों को इसके लिए निर्देश जारी किए गए। राजधानी जयपुर में बन्द को सफल बनाने के लिए सौ टीम बनाई गई हैं। गुरुवार को सुबह आठ बजे से ही भाजपा कार्यकर्ता टोलियों बनाकर रवाना होंगे और व्यापारिक प्रतिष्ठान और कार्यालय बन्द करवाएंगे।

Leave a Reply

Trending