नई दिल्ली में अण्णा और रामदेव का अनशन शुरू हुआ। यहां जयपुर में भी इसका असर देखने को मिला। भ्रष्टाचार के खिलाफ और कालेधन की स्वदेश वापसी के लिए स्वामी रामदेव और अन्ना के समर्थकों ने जयपुर में भी धरना दिया। उद्योग मैदान में आयोजित यह धरना भारत स्वाभिमान और पतंजलि योग समिति के बैनर पर दिया गया। धरने के लिए बनाया गया पांडाल अन्ना-रामदेव समर्थकों से भर गया। बसों से लोग दूर के जिलों से धरना स्थल पर पहुंचे। धरना स्थल पर भाषणबाजी के अलावा कवि सम्मेलन भी हुआ। कविता के शौकीनों ने भ्रष्टाचारियों पर व्यंग्यबाण चलाए।

Leave a Reply

Trending