मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भाजपा विधायक राजेन्द्र राठौड़ द्वारा की जा रही अनर्गल बयानबाजी पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा है कि किसी के इशारे पर उनके द्वारा राजनीतिक बयानबाजी की जा रही है, जो निंदनीय है। मुख्यमंत्री ने कहा कि किसी भी प्रकार की जांच एजेंसिंयों एवं न्यायिक व्यवस्था में किसी भी प्रकार के हस्तक्षेप को मैं प्रारंभ से ही अनुचित मानता हूं, लेकिन राठौड़ एवं उनके संगी-साथियों का हर तरह के मामलों में हस्तक्षेप करने में विश्वास है। इसलिए वे दूसरों के बारे में भी यही सोच रखते हैं।

Leave a Reply

Trending