गुर्जर आंदोलन के अचानक समाप्‍त होने के बाद अगले ही दिन गहलोत गुर्जर बाहुल इलाके  में पहुंचे। यहां सोमवार को दौसा के जीरोता में केंद्रीय संचार राज्य मंत्री सचिन पायलट ने अपने पिता पूर्व केंद्रीय मंत्री राजेश पायलट की मूर्ति का अनावरण किया। इस मौके पर सचिन पायलट ने गुर्जर आंदोलन के दौरान गुर्जर और मीणा समुदायों में हुई कटुता को दुर्भाग्यपूर्ण बताया तथा कहा कि इसे शीघ्र दूर किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि यहां शुरू से ही दोनों समाज आपसी भाईचारे और सद्भाव के साथ रहते आए हैं, वैसे ही रहना चाहिए। उन्होंने स्थानीय लोगों को आपस में भाईचारे के साथ रहने और हिंसा नहीं करने का संकल्प भी दिलाया। पायलट ने कहा कि जहां तक एसबीसी के 5 प्रतिशत आरक्षण का सवाल है तो सरकार ने कमीशन बना दिया है। जल्दी ही यह हक भी हमें मिलेगा। समारोह के बाद हरियाणा के मुख्यमंत्री भूपेंद्रसिंह हुड्डा, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, केन्द्रीय मंत्री मुकुल वासनिक, महादेवसिंह खंडेला, सचिन पायलट और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. चंद्रभान ने स्व. राजेश पायलट की आदमकद प्रतिमा का अनावरण किया।

Leave a Reply

Trending