आरपीईटी का रिजल्ट आ गया है। बॉयज की मेरिट लिस्ट में पहले पायदान पर अलवर के सौम्य मित्तल, दूसरे पर भी अलवर के सौरभ नकरा और तीसरे स्थान पर अजमेर के जयकिशन रूपानी ने कब्जा जमाया। वहीं छात्राओं में पहले स्थान पर बीकानेर की छवि चौधरी, दूसरे पर कोटा की पारूल अग्रवाल और तीसरे पर जयपुर की अंशिमा जैन रही।  प्रदेश की करीब 54 हजार सीटों के लिए आयोजित हुई इस परीक्षा में 65 हजार अभ्यर्थियों ने भाग लिया था।  प्रमुख शासन सचिव एजुकेशन राजीव स्वरूप ने परिणाम की घोषणा की।

Leave a Reply

Trending