अफसर बनने के लिए सुबह सवेरे ही घर से तैयार होकर युवाओं को परीक्षा केन्द्रों तक पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। स्टेट के सबसे बड़े माने जाने वाले पद आरएएस के लिए प्री एग्जाम गरुवार को हुए। शहर के 310 परीक्षा केन्द्रों पर आयोजित हुई। पहली पारी में जीके का पेपर हुआ। सुबह नौ से ग्यारह बजे के बीच हुई पहली पारी में करीब साठ फीसदी उपस्थिति दर्ज की गई। दूसरी पारी में संबंधित सब्जेक्ट का पेपर रखा गया। जयपुर के सभी परीक्षा केन्द्रों पर करीब एक लाख पन्द्रह हजार सात सौ परीक्षार्थियों को पंजीकृत किया गया है। स्टूडेंट्स ने पेपर को ईजी बताया।

Leave a Reply

Trending