गुरुवार की सुबह जयपुर वासियों के लिए खुशनुमा रही। बादलों  की चादर से आसमान ढका रहा। वैसे तो इन गर्मियों में रोज सुबह 7 बजे से ही तेज धूप सताने लगती है। लेकिन आज मौसम  कुछ बदला-बदला सा नजर आया।  धूप से छूटकारा मिला लोगों के चहरे खिल उठे। कुछेक  जगहों पर हल्की  बूंदा-बांदी भी  हुई। हालांकि जैसे जैसे दिन चढ़ा, उमस ने परेशानी बढ़ा दी। दोपहर होते होते तक उमस काफी तेज हो गई। लोगों की बस एक ही तमन्ना थी कि बारिश हो जाए। मौसम विभाग के अनुसार प्री मॉनसून तंत्र बनने से मौसम में यह परिवर्तन आया है।

Leave a Reply

Trending