फुटकर व्यापारियों का पुनर्वास निगम के लिए आफत बन गया है। वैकल्पिक व्यवस्था के खिलाफ अब परकोटे के व्यापारी लामबंद हो गए हैं। परकोटे के बाजारों में फुटकर व्यापारियों को व्यवसाय के लिए तय स्थान पर बैठाने का विरोध शुरू हो गया है। नगर निगम की कार्रवाई के विरोध में रामगंज बाजार के व्यापारियों ने बाजार बन्द कर प्रदर्शन किया। गुस्साए दुकानदारों ने बड़ी चौपड़ पर रास्ता जाम किया। निगम ने स्थायी पुनर्वास नहीं होने तक फुटकर व्यापारियों को सड़क किनारे डिमार्केशन करके बैठाया था, जिसका यहां के दुकानदार विरोध कर रहे हैं।

Leave a Reply

Trending