रोटरी डिस्ट्रिक्ट 3056 के अंतर्गत वर्ष 2024-25 के लिए चयनित डिस्ट्रिक्ट गवर्नर डाॅ राखी गुप्ता (जयपुर मरुगंधा की सदस्य) एवं वर्ष 2025-26 के लिए चयनित डिस्ट्रिक्ट गवर्नर नौमिनी प्रज्ञा मेहता (कोटा) का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस मौके पर उदयपुर, बूंदी, टोंक, सीकर, दौसा, दूदू, रींगस, श्री माधोपुर एवं जयपुर के वरिष्ठ रोटेरियंस व उनके परिवार के सदस्य मौजूद रहे। सम्मान समारोह में अगले प्रांतपाल डाॅ निर्मल कुणावत, पूर्व प्रांतपाल रत्नेश कश्यप, व प्रद्युम्न पाटनी के साथ वर्तमान प्रांतपाल डाॅ बलवंत सिंह चिराना, पी डी जी डाॅ अशोक गुप्ता एवं जस्टिस एस एन भार्गव ने दोनों को बधाई दी।

Leave a Reply

Trending